Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2025। प्रदेश भर में आज कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटसरा के जन्मदिन का उत्साह है। नेता व कार्यकर्ता उनके जन्मदिन पर सेवा कार्यों के आयोजन कर रहें है। श्रीडूंगरगढ़ में युवा कांग्रेस के बैनर तले युवाओं ने डोटासरा के जन्मदिन के अवसर पर गौरव पथ पर स्थित गोपाल गौशाला में गौवंश को गुड़ खिलाया और अपने नेता के लिए मंगलकामनाएं की। युवा कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी संतोष गोदारा ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष के जन्मदिन पर पीसीसी सदस्य हरिराम बाना के निर्देशन में गौवंश को गुड़ खिला कर मनाया और डोटासरा के दीर्घायु होने की कामनाएं की गई। इस दौरान प्रकाश दुसाद, किशन मलघट, मोहन गोदारा, राधेश्याम पारीक, अशोक सारण, कैलाश गोदारा, गणेश चौधरी, पंकज सेवक, सुखराम गोदारा, राहुल शर्मा, शुभकरण मूंड, रामदयाल शर्मा, महेन्द्र प्रजापत मौजूद रहें।