Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अप्रैल 2025। शुक्रवार रात करीब पौने नौ बजे एक शराब ठेके का दरवाजा तोड़कर तीन चोरों ने सेल्समैन की आंखो में मिर्ची झोंक कर गल्ले से लाखों रूपए चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने सेरूणा थाने में मामला दर्ज करवाते हुए नगद राशि बरामद करवाने की मांग की है। 35 वर्षीय मनोहर सिंह पुत्र सज्जनसिंह राजपूत निवासी चाचीवाद छोटा थाना फतेहपुर, सीकर हाल निवासी सूडसर ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि 17 अप्रैल 2025 की शाम 8 बजे वह सूडसर बादनूं रोड पर स्थित शराब ठेका बंद कर अपना टिफिन लेने के लिए गया। उसका साथी नरेंद्र सिंह ठेके के ऊपर बने कमरे में चला गया। तभी करीब 8.40 बजे नीचे ठेके का गेट तोड़ने की आवाज आई तो नरेन्द्र ने नीचे आया। उसने देखा नीचे तीन आदमी दुकान के अंदर थे, जब उसने दकाला तो आरोपियों ने हाथ में रखा मिर्ची पाउडर उसकी आंखो में डाल दिया। जब परिवादी मौके पर पहुंचा तो उसने देखा कि तीनों अज्ञात आरोपी ठेके के गल्ले से 2 लाख 5630 रूपए चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को दी है।