Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
Untitled11
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2023। कैबीनेट मंत्री रामेश्वरलाल डूड़ी की तबीयत के बारे में सुधार होने के लिए प्रार्थनाएं कर रहे सर्मथकों के लिए खबर जयपुर के एसएमएस चिकित्सालय से आई है। एसएमएस के चिकित्सकों द्वारा डूड़ी की हैल्थ का बुलेटिन जारी किया गया है। जिसमें बताया किया गया सफल ऑपरेशन के बाद डूड़ी चिकित्सकों की देखरेख में है एवं अभी भी स्थिति स्थिर है। चिकित्सकों द्वारा दी गई सूचना के अनुसार अब डूड़ी के शरीर में ब्लड़ प्रेशर, पैरामीटर, धड़कन, ऑक्सीजन आदि स्थित एवं नियंत्रित है। डूड़ी को एसएमएस से गुड़गांव स्थित मेदांता चिकित्सालय में शिफ्ट करने की चर्चा भी दिन में चली। एवं बुधवार को एयरलिफ्ट कर मेदांता चिकित्सालय भेजने का निर्णय भी लिया गया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रात को 10.30 बजे एसएमएस चिकित्सालय पहुंचेगें। वहीं दूसरी और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के कांग्रेस नेता, किसान नेता जयपुर में जमे हुए है एवं डूड़ी के स्वास्थ्य लाभ की कामनाएं कर रहे है। क्षेत्र से पूर्व प्रधान सुरजाराम भूंवाल, क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा, पूर्व जिला प्रमुख मेघाराम महिया, पूर्व सरपंच लक्ष्मण खिलेरी, भाजपा नेता कोड़ाराम भादू आदि भी रविवार को ही जयपुर पहुंच गए एवं सोमवार को भी जयपुर मौजूद रहे। इससे पूर्व क्षेत्र के डूड़ी सर्मथक हरिराम बाना यूथ कांग्रेस टीम के साथ, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, विधायक गिरधारीलाल महिया, किसान यूनीयन जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण, मूलाराम भादू, डूंगर कालेज पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अशोक बुडिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता जयपुर जमे हुए है।

श्रीडूंगरगढ़ में जारी है प्रार्थनाओं का दौर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2023। दिग्गज कांग्रेसी नेता रामेश्वरलाल डूड़ी की तबीयत में जल्द सुधार के लिए क्षेत्र में प्रार्थनाओं का दौर जारी है। यहां यूथ कांग्रेस द्वारा किया जा रहा महामृत्युजंय मंत्र जाप जारी है एवं गांवों में भी अनेकों जगहों पर अनेकों आयोजन हुए। इसी क्रम में कांग्रेसी नेता तुलसीराम चौरड़िया की अगुवाई में कार्यकर्ताओं द्वारा जीव दया गौशाला में गौवंश को गुड़ वितरण किया गया एवं भगवान श्रीकृष्ण का पूजन कर डूड़ी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। इस दौरान चौरडिया के साथ निर्मल कुमार मालू, वासुदेव जोशी, प्रवीण सेवग, ओमप्रकाश राठी, बंशीलाल झाबक, हीरालाल पुगलिया, छगन प्रजापत, पुखराज भार्गव, अमीचंद जाट, मांगीलाल तावणियां आदि मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डूड़ी के स्वास्थ्य की कामना को लेकर गौवंश को गूड़ खिलाते कांग्रेसी।