Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अप्रैल 2026। क्षेत्र के गांव उदरासर के वैद्य मघाराम राउमावि में बुधवार को उत्सव का सा माहौल रहा। यहां विद्यालय प्रांगण में रामचंद्र गोदारा और गोपालाराम पंचारिया ने एक एक कमरा निर्माण के लिए भूमि पूजन संपन्न किया। प्राचार्य ने भूपेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में दो कक्षाकक्षों की सख्त आवश्यकता थी, जिसे दोनों दानदाताओं द्वारा आगे बढ़कर पूरा किया जा रहा है। नए सत्र तक कार्य पूरा हो जाएगा और विद्यार्थियों को दो कक्षाकक्षों की सुविधा मिल सकेगी। इस मौके पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनियां वीर भी कार्यक्रम में शामिल हुई। अधिकारी ने दानदाताओं का आभार जताते हुए शिक्षा के मंदिर में दिए गए दान को राष्ट्र निर्माण में योगदान बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा में सहयोगी बनने पर आने वाली कई पीढ़ियों के लिए ये दान उपयोगी बनता है। उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण किया व व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया। पूनियां ने कक्षाओं में जाकर बच्चों के शैक्षणिक स्तर की भी जांच की, उन्होंने बताया कि बच्चों ने प्रश्नो के उत्तर आत्मविश्वास पूर्वक दिए। पूनियां ने प्रवेशोत्सव के लिए स्टाफ द्वारा किए जा रहें प्रयासों की सराहना की।
इस मौके पर कक्षा 9 की बालिकाओं को नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम भी संपन्न किया गया। समारोह में वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति गंभीर होने व जीवन में अनुशासन का पालन करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में प्रशासक किशन गोदारा, गोपालाराम पंचारिया, करणाराम गोदारा, सुरेन्द्र कुमार पूनियां, रामसुख गोदारा, साँवताराम जाखड़, दीलिप कुमार पंचारिया, हड़मानाराम पंचारिया, सुरजाराम पंचारिया, गजानंद पंचारिया, जेठाराम पूनियां, प्रभुराम पंचारिया, रूपाराम गोदारा सहित विद्यालय के मुकेश कुमार, सुषमा सैन, श्रवण कुमार सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा। सुषमा सैन ने सभी का आभार जताया।