Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2023। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति की बैठकश्याम सुन्दर आर्य की अध्यक्षता में छात्रावास प्रांगण में संपन्न हुई। आर्य ने कहा कि हम समाज की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु दृढ़ संकल्पित है। बैठक में पूर्व प्रधान सुरजमल चौधरी ने स्व.आशुराम भुंवाल की स्मृति में एवं पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी ने स्व. नानूदेवी पत्नी स्व.उदाराम खिलेरी की स्मृति में बालिका छात्रावास में एक एक कमरा निर्माण करवाने की घोषणा की। बैठक में छात्रावास में चल रहे विकास कार्यो पर समीक्षा की गई। कोषाध्यक्ष प्रभुराम बाना ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। छात्रावास अधीक्षक श्रवणकुमार भाम्भू ने बताया कि आगामी 29 मई को चौधरी चरणसिंह की पुण्यतिथि पर नवीन बालिका छात्रावास के भवन की आधारशिला रखी जायेगी। बैठक में पूर्व प्रधान सुरजमल चौधरी, क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा, पूर्व सरपंच श्रवणराम जाखड़, पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी, मोहनलाल भादू, तोलाराम जाखड़, हरिराम बाना, डॉ विवेक माचरा, चान्दराम चाहर, सोहन गोदारा,धर्मपाल बांगड़वा, भंवरलाल पुनियाँ, लालूराम भादू, बीरबल देहडू, हेतराम जाखड़, जसवीर सारण, लक्ष्मीनारायण,रामचन्द्र गिला, सहीराम,हनुमान महिया, सन्तोष गोदारा ,भंवरलाल बाना, भंवरलाल जाखड़, संतोष नेण, डूंगरराम गोदारा, रेखाराम लुखा, रेंवन्तराम दुसाद, मुकेश जाखड़, ओमप्रकाश भादू, कैलाश सिहाग, खींयाराम गोदारा, सुशील सेरडिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्रावास में बैठक का आयोजन किया गया, बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया।