Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मार्च 2026। उपखंड के एकमात्र नेत्र चिकित्सालय आड़सर बास स्थित बेगराज सोमाणी नेत्र चिकित्सालय में मरीजों को अब लाखों की अति-आधुनिक मशीन का लाभ मिल सकेगा। अस्पताल में दानदाता राधेकृष्ण सोमाणी पुत्र दिवंगत बेगराज सोमाणी ने 6 लाख से अधिक की लागत से इंट्राओकुर प्रेशर मशीन भेंट दी है। जिला स्तरीय अस्पताल में भी ये आधुनिक मशीन अभी तक नहीं पहुंची है। ये मशीन श्रीडूंगरगढ़ में नेत्र चिकित्सालय में मिलने से मरीजों को विभिन्न नेत्र रोगों की जांच में लाभ मिलेगा। इससे कालापानी के मरीजों को अत्यधिक लाभ मिलेगा। डॉ सुनील गोयल ने बताया कि इस आधुनिक मशीन से मरीज की आंखों के अंदर के दबाव को बिना छुए त्वरित, दर्द रहित और सटीक नैदानिक ईलाज किया जा सकेगा है। ये जरूरी उपकरण था और इससे मरीजों को बड़ा लाभ मिलेगा। ग्लूकोमा यानी काला मोतियाबिंद का शीघ्र पता किया जा सकेगा। असप्ताल प्रबंधन ने दानदाता का आभार जताया। मशीन की सेवाएं शुरू कर दी गई है वहीं दानदाता द्वारा आगामी कार्यक्रम में इसका विधिवत लोकार्पण किया जाएगा।