Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2024। गांव तोलियासर में एक विधवा एवं उसके तीन बच्चों को पक्की छत देने का सराहनीय कार्य करने वाली क्षेत्र की सामाजिक संस्था नर नारायण सेवा संस्थान द्वारा रविवार को समारोह पूर्वक बनवाए गए आवास पर दान देने का शिलालेख लगवाया गया एवं पूजन के साथ लाभार्थी परिवार ने संस्थान का आभार जताया। संस्थाध्यक्ष सुषमा श्याम करनानी ने बताया कि यह परिवार संस्थान द्वारा गत तीन वर्षों से गोद लिया हुआ है एवं पिछली बारिश में परिवार के रहने में हो रही दिक्कतों को देखते हुए परिवार को पक्की छत देने का निर्णय किया गया। कोलकाता के दानदाताओं के सहयोग से इस दो कमरे के घर का निर्माण करवाया गया एवं सोमवार को पंडित कैलाश पालीवाल द्वारा पुजा अर्चना कर परिवार के मंगल की कामना की गई। इस मौके पर संस्थान के कार्यकर्ता आनंद जोशी, विनोद तोलंबिया, राजकुमार राजपुरोहित, नितिन जोशी सहित तोलियासर के ग्रामीण भी मौजूद रहे। संस्थान द्वारा यह चौथे जरूरतमंद परिवार को घर बनवा कर दिया गया है। विदित रहे कि घर का निर्माण कार्य गत शुक्रवार को ही पूर्ण हो गया था एवं गांव के सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह ने भी इस वंचित परिवार की सहायता करने पर संस्थान का आभार जताया गया था। सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह ने बताया कि इस परिवार के मुखिया का निधन 11 साल पहले हो गया था एवं परिवार की सहायतार्थ इसे पालनहार योजना में जुड़वा दिया गया था। अब पक्की छत का निर्माण हो गया है तो पंचायत द्वारा यहां शौचालयों का निर्माण भी करवा दिया जाएगा। वहीं दूसरी और संस्थान के धनराज जस्सू ने सरपंच द्वारा इस घर के निर्माण के संबध में जानकारी मीडिया को देने एवं आभार जताने पर विरोध जताया है एवं संस्थान के सेवा कार्यों से किसी भी प्रकार का राजनैतिक सम्पर्क नहीं होने की बात कही है।