Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ के दोनों राजकीय महाविद्यालयों में कुल 400 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया जारी है और राजकीय कन्या महाविद्यालय में मेरिट लिस्ट की 86 छात्राओं ने फीस जमा करवा दी है तथा वेटिंग लिस्ट की 87 छात्राओं ने फीस जमा करवा दी है वहीं श्रीडूंगरगढ़ राजकीय महाविद्यालय में प्रथम मेरिट के 156 में से 94 विद्यार्थियों के डॉक्यूमेंट जांच हो गए है व 82 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवा दी है। यहां वेटिंग लिस्ट के 87 विद्यार्थियों ने अपने दस्तावेजों की जांच करवा ली व 65 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवा दी है। बता देवें विद्यार्थियों के दस्तावेज जांच व ई-मित्र पोस्टिंग के लिए कॉलेज शिक्षा आयुक्त ने अंतिम तिथि बढ़ा कर 9 अक्टूबर कर दी गई है। यह तिथि पहले 4 अक्टूबर थी और दोनों सरकारी महाविद्यालयों में 200 , 200 सीटों पर प्रवेश होना है तथा दोनों महाविद्यालयों में जिन विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है वे दस्तावेज जांच करवा लेवें ताकि प्रवेश सुनिश्चित हो सकें। राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आभा ओझा व कन्या महाविद्यालय की नोडल प्रवेश प्रभारी डॉ. इंदिरा गोस्वामी ने बताया कि छात्राएं डॉक्युमेंट्स के साथ 9 अक्टूबर तक सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक महाविद्यालय में संपर्क करें। प्रवेश कार्यक्रम प्रभारी अमित तंवर ने बताया कि विद्यार्थी अपने साथ बधाई पत्र, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन फॉर्म, 10 वीं एवं12 वीं की अंकतालिका मूल एवं फ़ोटो प्रति, जाति प्रमाण पत्र, मूल टी सी ,सी सी., आय घोषणा पत्र लेकर महाविद्यालय आएं व अपने दस्तावेजों की जांच करवाएं।