Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2025। बुधवार सुबह मुख्य बाजार में दो सांडों के लड़ने की खबर मिलने पर पालिका कार्मिकों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ कर जीवदया गौशाला पहुंचाया। पालिका द्वारा बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान आज से प्रारंभ कर दिया गया है। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा के आदेश के बाद अधिशाषी अधिकारी अविनाश शर्मा ने नगरपालिका क्षेत्र से सभी बेसहारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में छोड़े जाने के निर्देश दिए है। स्वास्थ्य निरीक्षण हरीश गुर्जर को अभियान का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं गौसंघ के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने प्रशासन व गौशालाओं के मध्य सेतु का कार्य किया है। स्वामी ने बताया कि जीवदया गौशाला समिति कालूबास, श्रीगोपाल गौशाला आड़सर बास व श्रीपरमार्थ बाल गौशाला आड़सर बास में बेसहारा गौवंश को डाले जाने की व्यवस्था की गई है। वहीं जमादार करणीदान व कार्मिकों ने मुख्य बाजार से चार सांड पकड़ कर गौशालाओं में पहुंचा दिए है। वहीं शाम तक रेलवे स्टेशन से मुख्य बाजार के बीच अभियान जारी रहेगा। गुर्जर ने बताया कि इस दौरान आमजन अपने निजी पशु घरों में ही रखकर सहयोग करें। जिससे भूल से कार्मिक कहीं घरेलू पशु को ना पकड़ लेवें। गुर्जर ने बताया कि अभियान को गति दी जाएगी व पालिका क्षेत्र को बेसहारा पशुओं से मुक्त किया जाएगा।