Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2023, शरीर को हेल्दी रखने के लिए लोग रोजाना डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर चीजें शामिल करते हैं। दूध को हेल्दी डाइट का हिस्सा माना जाता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन ए, बी-6, डी, के, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयोडीन आदि न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर हो स्वस्थ्य रखने में मदद करते हैं, लेकिन कई बार हम खानपान से जुड़ी ऐसी गलतियां करते हैं, जिससे हमें स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आयुर्वेद के अनुसार, दूध पीने के बाद कुछ चीजों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। तो आइए जानते हैं, दूध के साथ किन फूड्स का सेवन करना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

दूध-दही

आयुर्वेद के अनुसार, दूध और दही एक साथ कभी नहीं खाना चाहिए। दूध के साथ दही या दूध के बाद दही खाना दोनों सेहत के लिए नुकसानदायक है। इससे आपको पेट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती है और आपका पेट भी खराब हो सकता है।

दूध और खट्टे फलों का सेवन भी एक साथ नहीं किया जाता है। खट्टे फल और दूध एक साथ खाने से उल्टी या पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है। अगर आपको दूध पीना ही है, तो फल खाने के कम से कम 2 घंटे बाद दूध का सेवन करें।

दूध और गुड़

अक्सर लोग दूध में चीनी की जगह गुड़ मिलाते हैं। यह एक हेल्दी ऑप्शन है, लेकिन आयुर्वेद में दूध के साथ गुड़ पेट के लिए नुकसानदायक बताया गया है। इससे पेट खराब होने की संभावना होती है।

मछली के बाद दूध

मछली सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन दूध और मछली का सेवन एक साथ कभी नहीं करना चाहिए। इससे आप पाचन संबंधी समस्या जैसे फूड पॉइजिनिंग, पेट दर्द आदि से परेशान हो सकते हैं। इसके अलावा ही स्किन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसके अलावा नारियल और दूध का एक साथ सेवन भी सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है।