Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 दिसम्बर 2021। संभागीय आयुक्त बी.एल. मेहरा आज श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे व उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022 का निरीक्षण किया। उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी एवं तहसीलदार तेजपाल गोठवाल ने संभागीय आयुक्त का स्वागत करते हुए उन्हें  पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार मीणा ने पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आए हुए फार्म की सैंपल चेकिंग करवाई। संभागीय आयुक्त ने निर्वाचन आयोग की वेबसाइट खोल कर प्राप्त फार्म को भी चेक किया और ऑपरेटर मुकेश झरवाल ने प्राप्त फार्मों के निस्तारण की प्रक्रिया से अवगत करवाया।