Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मार्च 2022। वर्तमान युग में हार्मोन्स का असंतुलन कई बीमारियों की जड़ बन रहा है लेकिन श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में हार्मोन्स से जुड़ी किसी प्रकार की जांच नहीं होने से क्षेत्रवासियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब यह दिन पुराने हो जाएंगे कि हार्मोन्स से जुड़ी जांच करवाने के लिए लोगों को बीकानेर भागना पड़े। कस्बे के तुलसी मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर में हार्मोलन जांच की नई मशीन मैग्लूमी 800 का लोकार्पण आज सुबह 11 बजे किया गया है। कस्बे के तेरापंथ सेवाकेन्द्र में विराजित साध्वी चरितार्थ प्रभा के मंगलपाठ के साथ हुए इस कार्यक्रम के दौरान संस्थान के जतनलाल पुगलिया, शांता देवी पुगलिया, भंवरलाल पारख, ताराचंद सेठिया, महावीर माली, चेतन स्वामी, तुलसीराम चौरड़िया सहित कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। संस्थान प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने बताया कि इस अत्याधुनिक मशीन के माध्यम से अब चिकित्सालय की लेब में केमिल्युमाइन स्कैन सिस्टम स्थापित किया गया है। इससे कैंसर, थायराइड, बोन मोटाबोलिज्म, कार्डियक प्रोब्लम सहित 116 प्रकार की रक्त जांचें कुछ ही मिनटों में प्राप्त की जा सकती है। विदित रहे कि जनहितार्थ संस्थान में नई मशीनों की स्थापना की जा रही है एवं अप्रैल माह में यहां सीटी स्कैन मशीन भी स्थापित कर दी जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तुलसी सेवा केंद्र में साध्वियों ने मंगल पाठ कर मशीन का उद्घाटन किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संस्थान के सदस्य व तेरापंथ समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहें।