Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
08-vinod-giri
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जुलाई 2026। अपनी ऑफ-रोडिंग क्षमताओं से विश्व भर में भारत का डंका बजाने वाली सिएरा ईवी की बीकानेर जिले में पहली डिलेवरी श्रीडूंगरगढ़ टाटा शो-रूम में की गई है। सिएरा ईवी ने विश्व में ऑफ-रोडिंग के लिए सबसे टफ डेस्टिनेशन दुबई के “ताल-मोरीब” के रेतीले टीले पर बड़ी आसानी से चढ़ाई कर नया कीर्तिमान बनाया था। इसके बाद से ही दुनिया भर में टाटा सिएरा का रोमांच के क्षेत्र में रूतबा कायम हो गया है। देश भर में रोमांच पसन्द युवाओं में सिएरा ईवी का क्रेज है। सिएरा ईवी लॉन्च होने के बाद अभी तक केवल एक गाड़ी ही बीकानेर जिले में अलॉट हुई और जिले की पहली डिलेवरी श्रीडूंगरगढ़ शो-रूम पर हुई है। साफ्टवेयर इंजीनियर युवा योगेश कुमार नेहरा ने यह डिलेवरी ली है। नेहरा ने टाटा की मजबूती पर भरोसा जताते हुए बताया कि सिएरा का क्रेज इस कदर है कि गाड़ी लॉन्चिंग से पहले ही इसकी बुकिंग करवा दी थी। श्रीडूंगरगढ़ में पूर्व विधायक किशनाराम नाई के पेट्रोल पंप के पास स्थित टाटा शो-रूम में इस मौके पर उत्सव का माहौल रहा। टाटा श्रीडूंगरगढ़ के सेल्स मैनेजर लक्ष्मण स्वामी ने बताया कि सिएरा देश की पहली ऐसी ईवी गाड़ी आई है, जो 75 किलोवॉट बैटरी में 4×4 सिस्टम से ऑफ-रोडिंग की किंग होने के साथ साथ रियल रेंज 500 किलोमीटर से ज्यादा कस्टमर संतुष्टि के साथ मिल रही है। टाटा श्रीडूंगरगढ़ के विशाल स्वामी ने नेहरा परिवार का अभिनंदन किया। टाटा श्रीडूंगरगढ़ के संजय स्वामी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ में टाटा कार के सभी मॉडल सबसे सही उचित रेट में त्वरित डिलेवरी के साथ उपलब्ध है। बता देवें इसी वित्तीय वर्ष में श्रीडूंगरगढ़ में टाटा कार का सर्विस सेंटर भी शुरू किया जाना प्रस्तावित है।