Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितंबर 2025। 69वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता अकोदा (डीडवाना -कुचामन) में आयोजित होगी। सोमवार को बीकानेर जिले की 17 व 19 वर्ष 24 सदस्यीय छात्रा कबड्डी दल राउमावि बींझासर से जोश व उत्साह के साथ रवाना हुआ है। इससे पूर्व जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं इसी विद्यालय में संपन्न हुई थी तथा राज्य स्तर पर चयनित 24 (12+12) खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर भी कोच हनुमान प्रसाद गुर्जर, सावित्री खीचड़, नरेन्द्र सिंह और सरोज की देखरेख में 24 सितंबर से 28 सितंबर तक यहीं सम्पन्न हुआ। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शिशु विहार स्कूल आकोदा डीडवाना में 30 सितंबर से 6 सितंबर तक आयोजित होगी। दोनों दलों को संस्था प्रधान मदनलाल शर्मा, प्रेमसिंह राठौड़, सरपंच प्रतिनिधि सोहनलाल जाखड़, सहीराम तावणियां सहित अनेक मौजिज ग्रामीणों और विद्यालय स्टाफ द्वारा तिलक लगाकर रवाना किया गया। गौरतलब है कि बीकानेर टीम गत दो वर्षों से लगातार गोल्ड मेडल विजेता रही है।
दोनो दल इस प्रकार है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छैलूदान चारण (दलाधिपति), गौरीशंकर जोशी (दल नायक), भगवान गोदारा (दलनायक), हनुमान प्रसाद गुर्जर (कोच), नरेन्द्र सिंह (कोच), सावित्री खीचड़ (दलप्रभारी), सरोज (दलप्रभारी) शामिल है। वहीं खिलाड़ी टीम 17 वर्ष में आईना सायच (कप्तान), भूमिका लेघा, गायत्री सायच, रविना जाखड़, रक्षा जाखड़, सुमन कूकणा, सिया सारण, गुड्डी, सम्पति, द्रोपती जाखड़, डाली गोदारा, ममता कस्वां शामिल है। टीम 19 वर्ष में खिलाड़ी चेना जाखड़ (कप्तान), मोनिका छरंग, ममता जाखड़, गुंजन जाखड़, रामकिन्या सायच, ज्योति सियाग, सुमन स्वामी, पूजा स्वामी, रुकमा गोदारा, मीरा दुगेसर, डाली गोदारा, संजू सिद्ध शामिल है।