Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2025। भारत पाक के बीच बने हालातों में राज्य सरकार द्वारा लगातार सीमावर्ती इलाकों के सभी रिक्त पदों पर नियुक्तियां दी जा रही है। इसी क्रम में 42 तहसीलदार व 57 नायब तहसीलदार को बाड़मेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर व जैसलमेर के सभी रिक्त पदों पर नियुक्त किया गया है। सरकार ने इन सभी को वर्तमान मद से तत्काल कार्यकुक्त करते हुए बिना कार्यग्रहण काल अवकाश का उपभोग किए हुए तुरंत नवीन पदों पर कार्यभार ग्रहण कर राजस्व मंडल को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए है। श्रीडूंगरगढ़ के सतवीर सिंह को विजयनगर और जयप्रकाश नारायण को रावला नायब तहसीलदार लगाया गया है। इन दोनों ही राजस्व कार्मिकों को भू निरीक्षक के पद से नायब तहसीलदार के पद पर प्रमोशन के साथ ही तबादला दिया गया है। वहीं इसमें बीकानेर में पूगल तहसीलदार पद पर अशोक पारीक, जसरासर तहसीलदार कृष्णपाल सिंह, अनूपगढ़ तहसीलदार वर्धन शर्मा, उपनिवेशन विभाग तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, सहायक वन बंदोबस्त अधिकारी बीकानेर के पद पर शेरसिंह, भू अभिलेख तहसीलदार बिशनाराम, भूमि अवाप्ति अधिकारी उत्तमचंद जांगिड़, सहायक भू प्रबंध अधिकारी रामरतन रेगर व तेजपाल को नियुक्ती दी गई है। बीकानेर में नायब तहसीलदार दामोलाई मय राणेर भैरूलाल बलाई, कोलायत में रामनारायण जाखड़, खाजूवाला मोहनलाल, पूगल सुरेंद्र पांडे, नोखा कपिल चौधरी सहित एसीईएप फास्ट ट्रेक में रमनरतन, मंडी विकास समिति में बृजमोहन, आरएए मंजीत सिंह, पंजीयन मुद्रांक विभाग मनीष आर्य, खाजूवाला में हरिशंकर शर्मा, नोखा जगमोहन शर्मा, कोलायत दिनेश चंद शर्मा, पूगल मौजी राम मीना, छत्तरगढ़ पदम सिंह, बज्जू संपतराज वर्मा, एसओकम आरएए मूलचंद को लगाया गया है। इसी के साथ जैसलमेर बाड़मेर व श्रीगंगानगर में भी रिक्त पदों पर तहसीलदार व नायब तहसीलदारों को लगाया है।