Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 सितबंर 2023। ग्रामीण ओलंपिक के जिला स्तरीय मैचों में श्रीडूंगरगढ़ को चौथा गोल्ड रीड़ी की पुरूष कबड्डी टीम ने दिलवा दिया है। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुरनाणा, लूणकरणसर की टीम को रोमांचक मैच में हराया। टीम रीड़ी के खिलाड़ियों ने सुरनाणा को हावी होने का एक भी मौका नहीं दिया ओर लगातार बढ़त बनाए रखी। सुरनाणा ने भी पूरा प्रयास किया और दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने सराहना बटोरी। श्रीडूंगरगढ़ ने टोस जीतते हुए खेल प्रारंभ किया व लूणकरणसर को 48-23 के अंतर से हराया। सार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल के मैदान में आयोजित इस खेल को देखने गांव रीड़ी से बड़ी संख्या में युवा व खेल प्रेमी पहुंचे। राउमावि के व्याख्याता श्रवण कुमार सहू ने खिलाड़ियों को बधाई दी। सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने टीम को बधाई दी व राज्य स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन की तैयारी करने की बात कही। गांव में भी उत्साह की लहर दौड़ गई है और खेल प्रेमियों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है।
जिलाकलेक्टर ने बढ़ाया हौसला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कबड्डी के फाइनल मैच में जिला कलेक्टर भगवतीप्रसाद कलाल भी मैदान पर पहुंचे। कलाल ने मैदान पर व्यवस्थाएं देखी और दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मिलते हुए उनका हौसला बढ़ाया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने तालियों के साथ कलाल का स्वागत किया व उपस्थित पीटीआई टीम ने उनका आभार जताया। जिलाकलेक्टर ने मैच का लुफ्त उठाते हुए पूरा मैच देखा।

रीड़ी ने जीते तीन गोल्ड मैडल। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बता देवें क्षेत्र के गांव रीड़ी की तीन टीमों ने गोल्ड जीत लिया है। रस्साकस्सी, महिला कबड्डी व पुरूष कबड्डी के तीन गोल्ड श्रीडूंगरगढ़ को रीड़ी ने दिलवाए वहीं एक गोल्ड लखासर की खो खो टीम ने दिलवाया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने देखा कबड्डी का फाइनल मैच।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी ने किया शानदार खेल का प्रदर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दोनों टीमों से मिलकर कलाल ने बढ़ाया युवाओं का हौसला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुरनाणा लूणकरणसर के खिलाड़ियों ने किए अच्छे प्रयास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जिलाकलेक्टर के साथ लिया फोटो।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिलाकलेक्टर ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं।