Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 15 जुलाई 2020। आज श्रीडूंगरगढ से जिला स्तर व उपखंड स्तर पर दो संगठनों ने तहसील में तीन नियुक्तियाँ देते हुए पदों की जिम्मेदारियां सौपी।
मूलचंद स्वामी जिला उपाध्यक्ष नियुक्त।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। निजी विद्यालय स्कूल शिक्षा परिवार संघठन में जिले की जिम्मेदारी देते हुए कस्बे के मूलचंद स्वामी को जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। स्कूल शिक्षा परिवार के प्रदेशाध्यक्ष अनिल शर्मा ने बीकानेर जिले में स्वामी की स्कूल संचालक के रूप में सराहनीय सेवाओं को देखते हुए उन्हें कार्यकारिणी में मनोनित किया है। इस मनोनयन पर स्वामी ने कहा कि बीकानेर जिले में संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं अपने निजी विद्यालय साथियों के सहयोग के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे।

धनेरू सरपंच मोहनलाल स्वामी व दुलदास स्वामी हुए नियुक्त।

श्रीडूंगरगढ टाइम्स। अखिल भारतीय पुजारी महासंघ के तहसील अध्यक्ष पद पर धेनरू सरपंच मोहनलाल स्वामी को कुछ दिन पूर्व में नियुक्ति दी गयी व आज तहसील उपाध्यक्ष पद पर गांव उदरासर के दुलदास स्वामी को नियुक्त किया गया है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बलवंत स्वामी, व जिला उपाध्यक्ष पुनित स्वामी ने यह नियुक्तियाँ देते हुए संगठन की मजबूती के लिए कार्य कर समाज को एकजुट करने की बात कही। इस दौरान क्षेत्र के पुजारी वर्ग ने खुशी जताई व दोनों पदाधिकारियों को बधाई दी है। तहसील अध्यक्ष मोहनलाल ने कहा कि अखिल राजस्थान पुजारी महासंघ द्वारा समाज में शिक्षा का प्रसार, सामाजिक कुरीतियां त्यागने व डोली भूमि के मुद्दे पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। वहीं उपाध्यक्ष दुलदास स्वामी ने दहेज को समाज के पिछड़ेपन का कारण बताते हुए दहेज रूपी दानव के खिलाफ समाज मे जागरूकता लाने के प्रयास करने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निजी विद्यालय स्कूल शिक्षा परिवार संघठन के जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त मूलचंद स्वामी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय पुजारी महासंघ के तहसील अध्यक्ष धनेरू सरपंच मोहनलाल स्वामी नियुक्त।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय पुजारी महासंघ के तहसील उपाध्यक्ष पद पर उदरासर के दुलदास स्वामी नियुक्त।