Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 सितम्बर 2025। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन आगामी 26 एवं 27 सितम्बर को श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित होगा। जिला सम्मेलन की तैयारी के लिए सोमवार को संघ सदस्यों की बैठक रूपा देवी राउमावि में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता श्रीडूंगरगढ़ अध्यक्ष पवन शर्मा ने की तथा सभाध्यक्ष अनिल सोनी के आतिथ्य में तैयारियों की रूपरेखा बनाई गई। बैठक में ब्लॉक से आए प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सम्मेलन की सफलता हेतु आवश्यक प्रबंध, मंच संचालन, अतिथियों के स्वागत-सत्कार, शैक्षिक विषयों पर प्रस्तुति तथा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। संगठन पदाधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की वर्तमान चुनौतियों, शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार तथा सरकारी नीतियों के प्रभाव पर मंथन करना होगा। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि संगठन की एकजुटता और सक्रियता से ही शिक्षकों की समस्याओं का समाधान संभव है। उन्होंने आगामी सम्मेलन में अधिक से अधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। मंत्री पूर्णचंद्र ने कहा कि यह सम्मेलन जिले के शिक्षकों की आवाज को राज्य स्तर तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। बैठक में शामिल पदाधिकारियों ने विभिन्न जिम्मेदारियां तय की जिससे सम्मेलन को सफल और यादगार बनाया जा सके। विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग दलों का गठन किया गया। बैठक में मंत्री पूर्णचंद्र, पूर्णकालिक कार्यकर्ता दयाशंकर शर्मा, मनोज लखारा, हरिहर नारायण, महावीर सारस्वत, किशोर सिंह, अनीता सिहाग, ओमप्रकाश तावनियां, भगवती, रामकुमार भार्गव, चैनाराम आदि पदाधिकारियों ने अपनी अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन का संकल्प लिया।