Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जुलाई 2023। शिक्षिका के साथ गायब हुई नाबालिग छात्रा की बरामदगी की मांग पर चल रहा आंदोलन और तेज होता जा रहा है। मंगलवार को पूर्णतया बाजार बंद है एवं थाने के आगे भीड़ भी लगातार बढ़ती जा रही है। यहां आस पास के शहरों से भी आंदोलनकारी पहुंच रहे है एवं विहिप, बार एसोसीएशन सहित सभी कई संगठनों के लोगों ने ज्ञापन भी दिए है। मौके की नजाकत को देखते हुए जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल एवं जिला पुलिस अधिक्षक तेजस्वीनी गौतम भी श्रीडूंगरगढ़ पहुंच चुके है। दोनो ही अधिकारी उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में ब्लाक स्तरीय अधिकारियों के साथ मानीटरिंग मिटिंग ले रहे है। धरनास्थल पर सरदारशहर से भी बड़ी संख्या में सामूहिक रूप से आंदोलनकारी पहुंचे है एवं बीदासर कस्बे में भी प्रशासन को ज्ञापन देने के बाद बड़ी संख्या में लोगों का श्रीडूंगरगढ़ कूच होने की जानकारी मिली है। धरने पर बीकानेर, नोखा से भी लोग पहुंचे है एवं श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की भीड़ भी लगातार बढ़ रही है। अधिक जानकारी के लिए बने रहे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आक्रोशित लोग पहुंच रहे है बार बार हाईवे पर, पुलिस कर रही है व्यवस्था बनाने का प्रयास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में आस पास से भी पहुंच रहे है आंदोलनकारी, सरदारशहर से नारेबाजी करते हुए पहुंचे एक साथ।