Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
111111
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2022। पंचायत समिति बीकानेर के सभागार में जिलाकलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने श्रीडूंगरगढ़ के गांव उदरासर की महिला मेट सुश्री सुगना पुत्री मंगलाराम मेघवाल को मनरेगा में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया। जिलाकलेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि महिलाओं महिलाएं परिवार की धुरी है और ये सक्षम होगी तो परिवार व समाज आगे बढ़ेगा। कलाल ने मनरेगा में सभी महिला मेट से जिम्मेदारी पूर्ण कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान जिलापरिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के. ने कहा कि महिलाओं ने सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है और समाज मे सभी नागरिक मिलकर उनका आगे बढ़ने के लिय सहयोग करें। यहां जिले की 18 महिला मेट का सम्मान किया गया। सुगना मेघवाल का जिले में तीसरा स्थान रहा है। पंचायत सहायक दुलदास स्वामी ने बताया कि शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के बाद उदरासर सरपंच किशनाराम गोदारा सहित ग्रामीणों ने सुगना को बधाईयां देते हुए सदैव आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।