Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवंबर 2020। बुधवार को ग्राम पंचायत पूनरासर में जनसुनवाई के लिए जिला कलेक्टर नमित मेहता पूनरासर पहुंच चुके हैं। गांव पूनरासर पहुंचने पर कलेक्टर ने सबसे पहले पूनरासर हनुमानजी मंदिर में बाबा को धोक लगाई। जिला कलेक्टर के साथ उपखण्ड अधिकारी दिव्या चौधरी भी रही और दोनों अधिकारियों ने कोरोना मुक्त जिला बनाने की मन्नत बाबा से मांगी। इस मौके पर पुजारी ट्रस्ट की ओर से पुजारी रतनलाल बोथरा ने विशेष ज्योत करवाते हुए आशीर्वाद दिया। ट्रस्ट अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बोथरा ओर मंत्री महावीर बोथरा ने पुजारी ट्रस्ट की ओर से अधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान कलेक्टर ने मंदिर में सोशल डिस्टेंस के साथ दर्शन व्यवस्था का जायजा भी लिया और सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क की अनिवार्यता का कठोरता से पालना करने की बात भी कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुजारी ट्रस्ट की ओर से मंत्री महावीर बोथरा ने जिलाकलेक्टर का स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुजारी रतनलाल बोथरा ने बाबा की विशेष आरती की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिलाकलेक्टर ने हनुमान बाबा से जिले को कोरोना मुक्त करने की मन्नत मांगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिलाकलेक्टर के साथ श्रीडूंगरगढ़ उपखंड अधिकारी भी उपस्थित रही।