Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितंबर 2026। कल 17 सितंबर से 19 सितंबर तक पूनरासर में तीन दिवसीय विशाल भादवा मेले का आयोजन होगा। जिलाकलेक्टर निशांत जैन और जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा पूनरासर पहुंचे है और मेले की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहें है।
इस दौरान जिलाकलेक्टर निशांत जैन ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को मेले की सुचारू वयवस्थाएं करने के लिए निर्देश दिए। वहीं एसपी मृदुल कच्छावा ने सेरूणा थानाधिकारी इमीचंद सहित पुलिस प्रशासन को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान श्री पूनरासर हनुमानजी ट्रस्ट कोलकाता के ट्रस्टी बजरंगलाल पारीक, पुजारी विनोद बोथरा और सरपंच व प्रशासक प्रकाशनाथ सहित अनेक विभागों के अधिकारी बैठक में शामिल रहें।