Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अप्रैल 2026। क्षेत्र के एक गांव में कचरा डालने की बात को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए और आपस में भिड़ गए। दोनों ने थाने पहुंचकर मारपीट के आरोप एक दूसरे के खिलाफ परस्पर मामले दर्ज करवाए है। पुलिस ने दोनों पक्षों के मामले दर्ज कर जांच एसआई राजेंद्र कुमार को दी है।
श्रीडूंगरगढ़ थाने में गांव धीरदेसर चोटियान निवासी 24 वर्षीय रामनिवास पुत्र खेताराम जाट ने इसी गांव के निवासी पेमाराम जाट व उसकी पत्नी, उसके दो बेटे रेवंतराम व मांगीलाल, रेवंतराम के बेटे मनोज, मांगीलाल के बेटे बाबूलाल जाट के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि गांव की रोही में बुधवार शाम करीब 7.30 बजे आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की और धमकियां दी।
वहीं 38 वर्षीय रेवंतराम पुत्र पेमाराम जाट ने बजरंगलाल, रामनिवास पुत्र खेताराम व इनकी माँ गोदावरी जाट के के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरापियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए दांत से काट लिया। गले में पहली सोने की चैन छीन ली। आरोपियों ने गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।