Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितबंर 2022। लंपी हो या कोरोना आयुर्वेद का महत्व नागरिकों को समझा दिया है। सरकार भी आयुर्वेद को घर घर पहुंचाने के लिए प्रयास कर रही है। आयुर्वेद व योग को आज जीवन की उत्तम पद्धति के रूप में स्वीकार कर लिया गया है। ये बात आज विधायक गिरधारीलाल महिया ने गांव देराजसर व सातलेरा में राजकीय आयुर्वेद औषधालयों का उद्घाटन फीता काट कर करते हुए कही। विधायक ने बताया कि इस वर्ष राजस्थान सरकार ने प्रदेशभर में केवल 2 ही राजकीय आयुर्वेद औषधालय खोलने की विशेष घोषणा की और दोनों श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में ही खुले है। महिया ने इसे आम जन के मत की ताकत बताया व स्थानीय ग्रामीणों, आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने विधायक महिया का अभिनंदन किया। महिया ने कहा कि आयुर्वेद औषधालय खोलने के लिए ग्राम पंचायत मुख्यालय को प्राथमिकता दी जाती है किंतु राज्य सरकार से लगातार संपर्क करके नियमों में शिथिलता दिलवाई और गांव सातलेरां में भी आयुर्वेद औषधालय खुलवा कर ग्रामीणों की इस लंबित मांग को पूरा करवाया गया है। विधायक ने दुलचासर आयुर्वेद चिकित्सा प्रभारी डॉ. जे. पी. चौधरी सहित आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों के प्रयासों की भी सराहना की और विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. बलवीरशरण शर्मा, उपनिदेशक डॉ. नरेंद्र कुमार शर्मा, सहायक निदेशक डॉ. सुरेश सैनी का सम्मान किया।
दोनों स्थानों पर ये रहें मौजूद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दोनों स्थानों पर आयोजित उद्घाटन समारोह में अनेक नागरिकों ने भाग लिया। समारोह में विभाग के डॉ. प्रभुदयाल जाट, डॉ. जितेन्द्र सिंह भाटी, डॉ. जगदीश पचार, डॉ. राजकुमार सिन्गारिया, डॉ. प्रवीण विश्नोई, डॉ. महेंद्र विश्नोई, डॉ. सुनील मीना, डॉ. प्रेम, डॉ. इरशाद रफीक, डॉ. पवन गोदारा, डॉ. सायमा नाज़, डॉ. संध्या शर्मा, डॉ. लक्ष्य दीपिका, रामकिशोर शर्मा के अलावा उपप्रधान प्रतिनिधि मालचंद नैण, देराजसर सरपंच गोविन्दराम मेघवाल, पूर्व सरपंच दानाराम भादू, सातलेरा सरपंच प्रतिनिधि भीखराज जाखड़, बिग्गा सरपंच जसवीर सारण सहित बड़ी संख्या में गांव के बड़े-बुजुर्ग, गणमान्य नागरिक व युवा मौजुद रहे।
जिन्होंने दिए भवन उनका किया सम्मान, महिया ने की भवन निर्माण की घोषणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दोनों स्थानों पर औषधालय अस्थाई भवनों में संचालित होंगे। औषधालय के भवन निर्माण की विधायक महिया ने घोषणा भी की। महिया ने कहा ग्राम पंचायत द्वारा स्थान दिए जाने पर भवन निर्माण कार्य भी प्रारंभ करवा दिए जाएंगे। देराजसर गांव में चोपड़ा ट्रस्ट के भवन में अस्थाई तौर पर औषधालय का संचालन शुरू किया गया है। विधायक महिया ने ट्रस्ट के अध्यक्ष इंद्रचंद चोपड़ा का सम्मान करते हुए आभार प्रकट किया। वहीं गांव सातलेरां में भरत जाखड़ के खाली मकान में औषधालय खोलकर अस्थाई संचालन शुरू कर दिया गया है। महिया ने गांव के लिए ये सुविधा प्रारंभ करवाने में सहयोग देने के लिए जाखड़ का सम्मान कर आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सातलेरा में विधायक ने किया औषधालय का उद्घाटन, मकान मालिक भरत जाखड़ का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव देराजसर में विभागीय अधिकारियों का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक सहित विभागीय अधिकारियों ने काटा फीता, गांव सातलेरा के मौजिज ग्रामीण मौजूद रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देराजसर में चोपड़ा ट्रस्ट के भवन में प्रारंभ हुआ औषधालय।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देराजसर में ग्रामीणों ने जताया विधायक का आभार।