Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अक्टूबर 2023। गुरूवार शाम को पूर्णतया सुरक्षित माहौल में सैंकड़ो परिवारों ने बेमिसाल “द ग्रेट गरबा महोत्सव-2023” के आयोजन में जमकर गरबा खेला। क्षेत्र वासियों ने पूर्णतया सुरक्षित माहौल में खूब आंनद लिया। श्रीडूंगरगढ़ शहर सहित तोलियासर, बिग्गा से भी अनेक टोलियां परिवार के साथ आयोजन में पहुंची। कलकत्ता व जोधपुर व बाना से भी अनेक बेटियां ससुराल से गरबा खेलने गांव में आई। शहर के अनेक संभ्रात परिवारों ने पूरे परिवार के साथ आयोजन में भाग लिया व शक्ति और भक्ति के पर्व का जमकर लुफ्त उठाया। गुजराती वेशभूषा के रंगो में युवतियों व महिलाओं की टोलियों ने गुजराती संस्कृति को रैनबो गार्डन में साकार कर दिया। दर्शक के रूप में आए परिवारों के बड़ों ने आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था की मुक्त कंठ से सराहना की। बच्चों ने भी आयोजन में खूब आनंद आने की बात कहते हुए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का आभार जताया। इस मौके पर कई केटेगरी के विजेता चुने गए जिन्हें अतिथियों ने पुरस्कृत किया।

बेमिसाल आयोजन, सुरक्षा चक्रों की चर्चा शहर भर में..
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में होने वाले एकमात्र विशाल पारिवारिक आयोजन में बड़ी संख्या में युवाओं को बिना महिला संभागी के प्रवेश नहीं दिया गया और उन्हें निराश लौटना पड़ा। सुरक्षा के तीन घेरे बनाएं गए और पोल लगा कर गरबा स्थल को और अधिक सुरक्षित किया गया। सैंकड़ो परिवारों ने सुरक्षित माहौल में जमकर गरबा खेला जिसमें हर उम्र, वर्ग, जाति के परिवार शामिल हुए। शानदार आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा नागरिकों द्वारा की गई जिसकी आज शहर भर में चर्चा है।

ये रहें सहयोगी, शहरवासी है आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के माध्यम से ऐसा मंच मिला है जहां परिवार के साथ सुरक्षित माहौल में नवरात्रा महापर्व को परिवार के साथ मना सकते है। ऐसे आयोजन के लिए सभी सहयोगियों के लिए शहर आभारी है। यही शब्द सुने गए गुरूवार को दाे दिवसीय आयोजन के समापन पर। इस कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में श्रीगोपाल गौशाला के अध्यक्ष जसराज मालू, युवा समाजसेवी बृजलाल तावणियां, सिद्ध युवा महासभा के अध्यक्ष भगवाननाथ कलवानियां, समाजसेवी व सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, समाजसेवी व सरपंच प्रतिनिधि इमिलाल गोदारा सहयोगी के रूप में शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में एसबीआई श्रीडूंगरगढ़ के शाखा प्रबंधक राकेश ओला कार्यक्रम में शामिल हुए और समारोह की सराहना की। ओला ने कहा कि बड़े शहरों में होने वाले ऐसे बड़े और शानदार आयोजन श्रीडूंगरगढ़ में शांति व सफलता पूर्ण होना श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की सफलता है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के प्रबंधक व महोत्सव समारोह के आयोजक विशाल स्वामी ने अतिथियों सहित जन जन का आभार जताया। स्वामी ने कार्यक्रम में संभागी बने प्रत्येक परिवार का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र में ये ऐतिहासिक सांस्कृतिक समारोह अपनी विशिष्ट उपस्थिति संख्या के कारण यादगार बन गया है। परिवार सहित समारोह में भाग लेने वाले सैंकड़ो परिवारों ने जमकर आनंद लिया। स्वामी ने इस सफल व शानदार आयोजन के लिए पूरे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का आभार जताया है। आप भी देखें आयोजन के विभिन्न फोटो।