Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जून 2025। गत 22 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशनोक रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया था एवं रेलवे स्टेशन पर रेलवे द्वारा लगाई गई शहीदों की फोटो गैलेरी विवादित हो गई एवं विवादों के बाद रेलवे द्वारा इसे हटा लिया गया है। विदित रहे कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद मोदी का देशनोक दौरा रहा था एवं शहीदों को सम्मान देते हुए रेलवे स्टेशन पर गैलेरी सजाई गई थी। मोदी द्वारा इस गैलेरी के अवलोकन के फोटो भी खासे वायरल हुए थे। शहीद सम्मान समिति के सचिव एवं शहीद कैप्टन चंद्रचौधरी के भाई सीताराम सिहाग ने बताया कि इस संबध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र भेजा गया व पत्र में सैनिक कल्याण बोर्ड द्वारा जानबुझ कर बीकानेर क्षेत्र के शहीदों को नजरअंदाज करते हुए भेदभाव करते हुए उनके चित्र गैलेरी में नहीं लगाने की जानकारी दी गई। गैलेरी में जिले के शहीद जेठाराम विश्नोई कोलायत, शहीद ओमप्रकाश कोलायत, शहीद जगदीश विश्नोई नोखा, शहीद बजरंग विश्नोई नोखा, शहीद सांवरमल विश्नोई नोखा, मेजर भूपेन्द्र सिंह बीकानेर, मेजर वेदप्रकाश खत्री बीकानेर, शहीद लेफ्टिलेंट करूणकांती मजूमदार, शहीद कैप्टन चंद्रचौधरी, शहीद कमांडों हेतराम गोदारा, शहीद तुलसाराम सिाहग नोखा को शामिल नहीं किया गया था। यह विरोध जताने के बाद रेलवे द्वारा इस गैलेरी को हटा लिए जाने के समाचार मिले है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 22 मई को देशनोक रेलवे स्टेशन के लोकार्पण पर किया था गैलेरी का अवलोकन।