Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जनवरी 2023। भाजपा किसान मोर्चा की लकेश चौधरी की अगुवाई में किसानों ने उपखंड कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन देते हुए पाले को प्राकृतिक आपदा घोषित कर किसानों के बिजली बिल माफ करने की मांग सरकार से की है। चौधरी ने कहा कि कड़ाके की ठंड के कारण क्षेत्र में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। सरसों, जीरा, इसबगोल, जौ, चना की फसल चौपट हो गई है और किसानों को 80 से 90 प्रतिशत तक नुकसान हो गया है। ऐसे में सरकार बिजली बिल माफ कर किसानों को राहत देने का काम करें। चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसानों की फसलों का बीमा नहीं हुआ है और बिना बीमित फसलों के नुकसान का भी जायजा लेकर किसानों की आर्थिक मदद करने की पहल की जाए। इस दौरान क्षेत्र के अनेक गांवो से आए किसान व महिला किसान उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लकेश चौधरी की अगुवाई में दिया ज्ञापन, बिजली बिल माफ करने की मांग की।