Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 नवंबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति परिसर के सभागार हॉल में कल, मंगलवार को दिव्यांगो के लिए कृत्रिम अंग व जीवन सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग के सुभाष भादू ने बताया कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की एडिप योजना के तहत 40 प्रतिशत या इससे अधिक निःशक्तता वाले दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग अथवा सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने से पूर्व चिह्नीकरण शिविर आयोजित किया जाएगा। विदित रहें जिले भर में 242 कृत्रिम अंग या उपकरण का वितरण होगा जिसके तहत कल सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दिव्यांग जनों के आवेदन लिए जाएंगे। शिविर में बजट घोषणा के क्रियान्वयन के साथ ही निदेशालय विशेष योग्यजन द्वारा संचालित सुखद दाम्पत्य जीवन योजना, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन स्वरोजगार योजना, विशेष योग्यजन छात्रवृत्ति योजना, विशेष योग्यजन पेंशन योजना तथा चिन्हीकरण योजना में आवेदन किए जा सकेंगे। सभी पाठक गण ये खबर पढ़ने के बाद इसे योग्यजन तक जरूर पहुंचाए जिससे वे इस शिविर का लाभ लेने से वंचित ना रह जाए। उन्हें जीवन सहायक उपकरण या कृत्रिम अंग प्राप्त हो सकें।