Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 दिसबंर 2021। कस्बे में गंदे पानी ने वार्ड 27 में कई नागरिकों की सेहत बिगाड़ी और वार्ड में पेटदर्द, जी मिचलाने व घबराहट की शिकायत कई नागरिकों ने की। करीब दो माह से यहां नागरिक गंदे पानी की सप्लाई से परेशान हो गए और बार बार विभाग से इसे दुरस्त करवाने की गुहार लगा रहें थे। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने इस खबर को प्रमुखता से उठाया और आज सुबह गंदे पानी की फोटो पुनः विभाग के अधिकारियों को भेजी गई। विभाग के एईएन बृजमोहन मुंड अपनी टीम को लेकर मौके पर पहुंचे और लाइन में लीकेज को ढूंढवाया। टीम ने चार फीट गहरा खड्‌डा खोद कर लिकेज को ढूंढा। यहां वार्ड में स्थित गौशाला के पास गौशाला के सीवर टैंक से गंदा पानी सप्लाई की लाइन में मिलने से गंदा व बदबूदार पानी घरों तक पहुंच रहा था। मुंड ने यहां लाइन को तुरंत ब्लॉक करवाया व ऊपर की लाइन में जुड़े तीन मकानों को दूसरी लाइन से जोड़ने की बात कही है। मुंड ने आज शाम को लाइन में सप्लाई देकर उसे साफ करने के निर्देश दिए और कल सुबह से घरों में साफ पानी की सप्लाई का वादा नागरिकों से किया। वार्डवासियों ने समस्या से निजात दिलाने पर मुंड का आभार व्यक्त किया।

आप श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के साथ आस पास की खास खबरों के लिए तथा आम जीवन को प्रभावित करने वाले सभी समाचारों के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ जुड़े और प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों से अपडेट रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विभाग की टीम ने करीब 4 फिट गहरा खड्डा खोद कर लाइन को यहां से ब्लॉक किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जलदाय विभाग के एईएन बृजमोहन मुंड मौके पर पहुंचे व समस्या का समाधान करवाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज सुबह घरों में आया गंदा व बदबूदार पानी।