Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 फरवरी 2026। शिक्षा निदेशक सीताराम जाट शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और गांव कितासर के पीएमश्री राउमावि का निरीक्षण किया। जाट ने स्कूल स्टाफ से चर्चा करते हुए अपनी अंतरात्मा से छात्रहित में बच्चों के उत्थान के लिए प्रयास करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि बच्चों में आत्मविश्वास का निर्माण करें, उन्हें भला बुरे का ज्ञान करवाएं। स्कूल परिसर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वे हर एक कक्षा में गए और संस्कृत, हिंदी व अंग्रेजी विषय के बारे में प्रश्न पूछे। छोटी कक्षा गुड मॉर्निंग की स्पेलिंग पूछी, वहीं हिंदी की किताब भी पढ़वा कर देखी। उन्होंने बच्चों से कोर्स पूरा हो जाने के बारे में पूछा और परीक्षा की तैयारी मन लगाकर करने की प्रेरणा दी। वहीं बड़े बच्चों की कक्षाओं में पीएम नरेंद्र मोदी की परीक्षा पर चर्चा के विषय में पूछा। उन्होंने बच्चों को आत्मविश्वास के साथ बोलने व प्रश्नों के उत्तर देने की बात कही। जाट ने स्टाफ से बच्चों के शैक्षणिक उन्नयन पर ध्यान देने की बात कही। स्कूल स्टाफ ने उनका आभार जताया। इस दौरान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनियां वीर, सीडीईओ महेंद्र कुमार शर्मा, आरपी कुंभाराम, हरिसिंह शामिल रहें। स्कूल का स्टाफ भी अलर्ट मोड पर रहा व विभिन्न जानकारियां दी। इससे पूर्व शिक्षा निदेशक के श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर विभागीय अधिकारियों ने उनका फुलमाला व साफा पहनाकर स्वागत किया।
बता देवें प्रदेश में पीएमश्री योजना के तहत चयनित स्कूलों पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी कर इन स्कूलों के निरीक्षण के लिए अधिकारियों को निर्देश देते हुए विभाग ने साफ कर दिया है कि यह केवल रस्मी दौरा नहीं होगा, बल्कि अधिकारियों को मौके पर जाकर स्कूलों की हकीकत परखनी होगी। इसी के तहत अधिकारी पीएमश्री स्कूलों का निरीक्षण कर रहें है।