Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20211203-WA0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 दिसम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी का औचक निरक्षण करने गुरुवार शाम निदेशक सोहनलाल शर्मा पहुंचे और मंडी परिसर का निरीक्षण किया। शर्मा ने प्रशासनिक कार्यों का सत्यापन किया और व्यापारियों से मंडी की समस्याओं के बारे में चर्चा की। अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू सहित व्यापारियों ने निदेशक से मंडी में स्थान की कमी को दूर करने, पीछे की ओर की जमीन की लेबलिंग करवाने, गेट निर्माण, खराब लाइटों की समस्या दूर करने की मांग की। इस पर शर्मा ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक गिरधारीलाल महिया ने कृषि उपज मंडी कार्यालय पहुंचकर निदेशक सोहनलाल से मुलाकात की और मंडी परिसर में सुविधाओं के विस्तार को लेकर चर्चा की। महिया ने किसानों की डीएपी की समस्या को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान निदेशक ने स्टॉक लिमिट में मूंगफली को नहीं रखने की जानकारी भी व्यापारियों को दी। इस दौरान कृषि मंडी सचिव सुरेंद्र बागड़वा सहित अन्य मंडी कर्मचारी भी मौजूद रहे।