Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 सितबंर 2020। क्षेत्र के गावं डेलवां में गांव को डिजिटल गांव बनाने की पहल में गांव के समाज सेवी ने गांव के पशु चिकित्सालय में कम्प्यूटर सिस्टम भेंट दिया वहीं गांव रिड़ी में समाज सेवी परिवार ने वीर बीग्गाजी मंदीर में वाटर कूलर सहित प्याऊ का निर्माण करवाया। गांव रिड़ी में स्व.गोपाल नाथ सिद्ध जाखड़ व धर्मपत्नी स्व. सोना देवी की स्मृति में उनके परिवार ने मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था की है। जाखड़ के पुत्र सुल्ताननाथ, गोविन्दनाथ, जियानाथ, स्व.जीरामनाथ, पिथनाथ, स्व.काननाथ, दुड़नाथ ने प्याऊ का निर्माण करवाया व मंगलवार को जाखड़ परिवार ने भाजपा मोमासर मंडल मंत्री भानीनाथ जाखड़ सहित जनहितार्थ प्याऊ का लोकार्पण किया। मंदिर कमेटी व ग्रामवासियों ने समाजसेवी जाखड़ परिवार का आभार व्यक्त किया। वहीं गांव डेलवां में समाज सेवी बंसीलाल पारीक ने गांव के पशु चिकित्सालय में कम्प्यूटर सिस्टम देते हुए गांव को डिजिटल गांव बनाने की बात कही। चिकित्सालय प्रभारी डॉ. सुभाष धारू व लॉयन्स क्लब के चेयरपर्सन सत्यनारायण स्वामी ने सिस्टम का उद्घाटन करते हुए आज के युग में गांव में ग्रामीणों को भी डिजिटलकरण को खुले मन से अपनाने की बात कही। सरपंच ईमीलाल मेघवाल ने समाजसेवी व अतिथियों का आभार जताया। यहां प्रभुराम पारीक, श्रवणराम खिचड़, नंनलाल पारीक, अजीत पारीक, पशु सहायक नेतराम, किसन स्वामी मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाखड़ परिवार ने वीर बिग्गाजी मंदिर रिड़ी में वॉटर कूलर सहित प्याऊ बनवा कर लोकार्पण किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव डेलवां में समाजसेवी बंसीलाल पारीक ने पशु चिकित्सालय में कम्प्यूटर सिस्टम भेंट किया।