Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जून 2020। राज्य सरकार द्वारा कोरोना के लिए जनजागरूकता का प्रयास प्राथमिकता पर है एवं इसके लिए पूरा सरकारी अमला जुटा हुआ है। गुरूवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जागरूकता प्रयासों को श्रीडूंगरगढ़ की जनता के बीच लाने के लिए जिला प्रभारी मंत्री सालेह मोहम्मद का दौरा रहा। लेकिन इस दौरे के दौरान सरकार की कथनी एवं करनी में जबरदस्त विरोधाभास श्रीडूंगरगढ़ में देखने को मिला है। मामला कुछ यूं रहा कि जिला प्रभारी मंत्री सालेह मोहम्मद ने पंचायत समिति सभागार में तो जन जागृति सभा को संबोधित किया, और मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग जैसी सतर्कता बरतने, औरों से रखवाने के संकल्प दिलवाए। लेकिन अपने उद्बोधन देने के पांच मिनिट बाद ही प्रभारी मंत्री द्वारा ही सतर्कता को साईड में रख कर बिना मास्क के, भीड़ के बीच में पोस्टर विमोचन, जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाने का कार्य किया गया। सर्तकता की अपील के बाद एवं संकल्पों के पांच मिनिट बाद ही सरकार के मंत्री की उपस्थिति में ही हुई इस सोशल डिस्टेसिंग की अवहेलना की कस्बे सहित हर और चर्चा हो रही है। लोगों में यही चर्चा हो रही है कि जब सरकार की ही कथनी एवं करनी में, सतर्कता के अपील करने के मात्र पांच मिनिट बाद ही हरी झंडी दिखाने में सर्तकता को भुला दिया जाएगा तो आमजन क्या प्रेरणा लेगें एवं आम जन के सामने क्या संदेश जाएगा। पंचायत समिति सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशन में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में तो पूर्णतया सोशल डिस्टेसिंग देखी गई लेकिन सभागार के बाहर हरी झंडी दिखाने के दौरान फोटो में शामिल होने के लिए भीड़ ने सोशल डिस्टेसिंग का उलंघ्घन भी कर दिया।

श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन, दानदाताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को दिया धन्यवाद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंचायत समिति सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशन में सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के साथ आयोजित जन जागृति सभा में जिला प्रभारी मंत्री सालेह मोहम्मद ने कोरोना काल में मुस्तेदी से कार्य करने के लिए श्रीडूंगरगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों एवं जरूरतमंदों तक राशन व भोजन पहुंचाने के लिए दानदाताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं का सरकार द्वारा आभार जताया गया। सभा के दौरान कांग्रेस प्रदेश महासचिव मंगलाराम गोदारा एवं कांग्रेस सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष विमल भाटी ने भी अपना संबोधन दिया व संयोजन राधेश्याम सारस्वत ने किया। कार्यक्रम में ब्लॉक लेवल के सभी विभागों के अधिकारी एवं कांग्रेस पदाधिकारी, सरपंच आदि उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोरोना से सतर्क रहने का भाषण देने के 5 मिनिट बाद ही सरकार के मंत्री, नेता और अधिकारियों ने छोड़ दी सतर्कता, भीड़ में बिना मास्क के किया जन जागृति पोस्टर का विमोचन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिना मास्क में फ़ोटो में चेहरा दिखाने की भीड़ के बीच दिखाई जन जाग्रति रथ को हरी झंडी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंचायत समिति सभागार में दूर दूर कुर्सियो से रखा सोशल डिस्टेंस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला प्रभारी मंत्री शाले मोहम्मद ने पंचायत समिति सभागार में जन जागृति ओर सतर्कता के लिए दिलवाए संकल्प।