Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अक्टूबर 2023। धीरदेसर चोटियान में स्कूल के लिए निकला 10वीं कक्षा का एक बालक घर नहीं लौटा और गांव बींझासर से एक युवक लापता हो गया है। दोनों के परिजन परेशान हो गए है और पुलिस में सूचना देकर सभी पाठकों से भी मदद की अपील कर रहें है। क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान के जगदीश पुत्र दानाराम नायक ने बताया कि उसका पुत्र सांवरमल 9 अक्टूबर को स्कूल जाने के लिए घर से निकला और घर लौट कर नहीं आया। बालक को रिश्तेदारों व दोस्तों के यहां ढूंढ कर परेशान हुए परिजनों ने थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। पिता ने किसी को भी बालक के बारे में कोई जानकारी होने पर 9680880215 पर सूचना देने की अपील की है। वहीं गांव बींझासर का युवक परमाराम पुत्र सोहनराम नैण दो दिन से घर से लापता है और परिजन उसकी तलाश में परेशान है। परिजनों ने सेरूणा थाने में रिपोर्ट दे दी है। किसी नागरिक को युवक के बारे में कोई जानकारी होने पर 7014546279 नम्बर पर सूचना देने की अपील की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 14 वर्षीय बालक हुआ लापता, परिजन परेशान, की मदद की गुहार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। करीब 37 वर्षीय युवक दो दिन से लापता, परिजनों ने की मदद की अपील।