Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 दिसम्बर 2022। लूणकरणसर क्षेत्र में एक युवती पर उसके खेत पड़ौसी गलत नजरें रखते थे और परेशान होकर युवती के पिता ने उसकी शादी श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव में कर दी। शादी के बाद भी आरोपियों ने युवती का पीछा नहीं छोड़ा और उसे फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी से डरा धमका कर अपहरण कर लिया। दो आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती द्वारा ससुराल से लेकर आये हुए 1.64 लाख रुपये भी आरोपियों ने छीन लिए। पीड़ित युवती के पिता द्वारा पुलिस सहायता से पीड़िता को ढूंढने के बाद पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी तो पीड़िता के पिता ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में अपने ससुराल में थी और 30 नवम्बर को आरोपी लूणकरणसर निवासी सलीम तेली और भंवरलाल मेघवाल ने उसे फोन किया और उन्हें छोड़कर ससुराल कैसे चली गई यह बात कहते हुए फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोपियों ने उसे अपने ससुराल से गहने नकदी लेकर वापस पीहर आने की धमकी दी। उनकी बातों से डर कर पीड़िता गत 2 दिसम्बर को अपने ससुराल से मूंगफली बेच कर लाए गए रुपये 1.64 हजार लेकर अपने पीहर आने के लिए रवाना हो गई। पीड़िता गांव रोझा पहुंची तो आरोपी उसे अपनी बाइक पर बीच में बैठा कर अपहरण कर ले गए और दुष्कर्म किया। पिता ने 3 दिसंबर को पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए सलीम द्वारा ले जाने का शक जताया तो पुलिस ढूंढते हुए सलीम के खेत के पास पहुंची। आरोपी युवती को छोड़ कर भाग गए और पीड़िता द्वारा अपने ससुराल से लाये हुए 1.64 लाख रुपये भी लेकर चले गए। पीड़िता ने अपने पिता को सारे घटनाक्रम की जानकारी दी तो गुरुवार रात को पिता ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर मुकदमा दर्ज करवाया है। मामले की जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ दिनेश कुमार करेंगे।