Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसम्बर 2021। राजस्थान की शान केसरिया रंग की छटा बुधवार को राजधानी में आयोजित श्री क्षत्रिय युवक संघ के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मनाए गए हीरक जयंती समारोह में नजर आई। क्षत्रिय समाज की इस महासभा में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से करीब 45 बसों में सवार होकर सैंकड़ो नागरिक जयपुर पहुंचे। इनमे क्षत्रिय समाज के ही नहीं सर्वसमाज लोग शामिल हुए। 2 बसों में सवार होकर क्षेत्र से बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भी केसरिया वस्त्र धारण कर महासभा के आयोजन में अपनी भागीदारी निभाई। श्रीडूंगरगढ़ बैठे नागरिकों ने आयोजन के फोटो, वीडियो देखकर खूब सराहा व श्री क्षत्रिय युवक संघ के स्वयंसेवको द्वारा निष्ठापूर्वक घर घर संपर्क करने की चर्चा की व उनके प्रयास को सफल बताया। मंगलवार देर रात तक श्रीडूंगरगढ़ व ग्रामीण रूट से बसों के रवाना होने पर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, हेमनाथ जाखड़ सहित युवक संघ के स्वयंसेवक मौजूद रहें। सभी ने संघ संस्थापक तनसिंह को नमन किया व जयपुर भवानी निकेतन प्रांगण में पहुंचे। महासभा में भाग लेने के पश्चात सारस्वत ने आयोजन को अद्भुत बताते हुए इसे अनुशासन की मिसाल कहा। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सक्रिय नागरिकों ने हीरक जयंती के सफ़ल आयोजन के लिए श्री क्षत्रिय युवक संघ की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केसरिया रंग की अद्भुत छटा नजर आई महासभा के आयोजन में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजन को बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भाग लेकर सफल बनाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने महासभा में भाग लिया व इसे अद्भुत आयोजन बताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ से बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के युवाओं ने भागीदारी निभाई।