Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
000000000000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

नए साल में पहली गौसेवार्थ भागवत का आयोजन होगा 3 जनवरी से प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 दिसंबर 2024। नए साल में संगीतमय भागवत का पहला आयोजन मोमासर बास की करणी गौशाला में होगा। करणी गौसेवा समिति के भक्तिमय आयोजन में 3 जनवरी को सुबह 9.15 बजे ठाकुरजी मंदिर से कथा स्थल तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। वहीं दोपहर 12.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक कथा का वाचन निर्मल महाराज द्वारा किया जाएगा। समिति के सदस्य कथा आयोजन की भव्य तैयारियों में जुट गए है। 9 जनवरी को कथा पूर्ण होगी। मलमास में गौसेवार्थ होने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
आज रात गणेश मंदिर में होगा नववर्ष का भक्तिमय स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास के गणेश मंदिर में नववर्ष 2025 के स्वागत पर भव्य कीर्तन संध्या का आयोजन किया जाएगा। यहां श्रद्धालुओं द्वारा नववर्ष का स्वागत भक्तिमय माहौल में महाआरती के साथ किया जाएगा। कमल पालीवाल ने बताया कि गणेश मंदिर प्रांगण में 31 दिसंबर की शाम 7 बजे कार्यक्रम प्रारंभ होगा। यहां 7.30 बजे से 9 बजे तक बंगाली कीर्तन होगा, 9 बजे से 10.15 बजे तक भजन होंगे तथा 10.15 से 12.10 तक संगीतमय सस्वर कीर्तन होगा। मध्यरात्रि 12.15 बजे महाआरती का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि पहली बार कस्बे में नववर्ष का स्वागत भजन कीर्तन के साथ किया जाएगा व पूरे क्षेत्र में 2025 के मंगलमय रहने की मंगलकामनाएं सामूहिक रूप से की जाएगी।
तोलियासर में भैरव भक्तों द्वारा होगा अष्टोत्तर शतनाम का जप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 2024 के अंतिम दिन मंगलवार रात 9 बजे से प्रसिद्ध भैरव मंदिर तोलियासर में भक्त मंडल द्वारा भैरव अष्टोत्तर शतनाम जप का आयोजन होगा। जप के बाद बाबा का महारूद्राभिषेक भी किया जाएगा। मंडल के सदस्य आयोजन में भाग लेकर पूरे अंचल के लिए नया साल 2025 शुभ रहने की कामनाएं करेंगे। मंडल ने आयोजन की तैयारी प्रारंभ करते हुए भैरव भक्तों को दर्शन लाभ लेने का आग्रह किया है।