Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
88
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मार्च 2023। रामनवमी का उत्साह और उल्लास श्रीडूंगरगढ़ की गली गली, घर घर में नजर आ रहा है। पूरा कस्बा केसरिया रंग में रंगा नजर आ रहा है। शहर में जबरदस्त जश्न का माहौल नजर आ रहा है। बाजार में सभी एक दूसरे को रामनवमी की बधाईयां दे रहें है। राममंदिर आड़सर बास में राम जन्मोत्सव मंदिर को फूलों और गुब्बारों से सजाया जा गया है। मंदिर में अलसुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा है और हर घर में रामजन्मोत्सव मनाया जा रहा है। बीती रात कार्यकर्ताओं ने शहर से लगे पूरे हाइवे को भी भगवा पताकाओं से सजाया। ताल मैदान से शहीद हेमू कालानी पार्क तक निकलने वाली धर्मयात्रा के स्वागत के लिए श्याम जोशी, श्री सुथार, मुकेश सोनी, विमल सुथार, मनीष मोदी, रजनीश सुथार, रजनीश सुथार, जय बाहेती ने अलसुबह तक 22 मुख्य स्थानों पर रंगो से रंगोलिया सजाई है। रानी बाजार में मालू भवन से घास मंडी रोड तक अलसुबह तक बाबूलाल, तेजकरण, मोहित, अतुल, विशाल ने पताकाओं से सजावट की है। सिंधी मंदिर में भी स्वयंसेवकों ने अलसुबह तक रैली के स्वागत की तैयारियां की। मुख्य बाजार, गोपालदास चौक सहित अनेक स्थानों पर स्वागत द्वार सजा कर फूलों से यात्रा का स्वागत किया जाएगा। बजरंग दल अध्यक्ष नवरत्नसिंह राजपुरोहित व भगवा शक्ति परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगीलाल नाई, देवीसिंह राजपुरोहित, गोपालसिंह राजपुरोहित ने धर्मयात्रा का न्यौता देने गांव सूडसर, टेऊ, देराजसर, कोटासर, सांवतसर, बादनू, भोजास, सहित अनेक गांवो में पहुंचे और ग्रामीणों से यात्रा में पधारने के लिए आह्वान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राम मंदिर में रामजन्मोत्सव पर की गई भव्य सजावट, श्रद्धालुओं का लगा है दर्शन के तांता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राम मंदिर में रामजन्मोत्सव पर की गई भव्य सजावट, श्रद्धालुओं का लगा है दर्शन के तांता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइमस। धर्मयात्रा के स्वागत के लिए सिंधी मंदिर में देर रात तक की तैयारियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइमस। धर्मयात्रा के स्वागत के लिए सिंधी मंदिर में देर रात तक की तैयारियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अलसुबह तक युवाओं ने की रानी बाजार की सजावट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अलसुबह तक युवाओं ने की रानी बाजार की सजावट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा स्वयंसेवकों ने यात्रा के स्वागत में 22 मुख्य स्थानों पर सजाई रंगोलियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा स्वयंसेवकों ने यात्रा के स्वागत में 22 मुख्य स्थानों पर सजाई रंगोलियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कोटासर में दिया निमंत्रण, बजरंग दल अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता घुमे गांवो में, दिया धर्मयात्रा में शामिल होने का न्यौता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कोटासर में दिया निमंत्रण, बजरंग दल अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता घुमे गांवो में, दिया धर्मयात्रा में शामिल होने का न्यौता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवतियों में केसरिया साफा बंधवाने का जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है।