Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मई 2022। गांवो में शांति व सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा ग्रामीणों को पुलिस का सहयोग करने की अपील के साथ सौहार्द पूर्वक रहने व अपराधों के प्रति सचेत रहने की बात कही जा रही है। आज ग्राम पंचायत सुरजनसर के पंचायत भवन में सरपंच ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गय। बीट कांस्टेबल कमलेश कुमार ने ग्रामीणों से अनजान संदिग्ध लोगों के नजर आने पर पुलिस को सूचना देने की बात कही। कमलेश ने कहा कि ग्रामीण सामूहिक रूप से सावधान रहें व सुरक्षा के प्रति जागरूक हो। इस दौरान यहां रामकुमार, भूराराम सुथार, लूणाराम, मालाराम, नंदलाल, नानूराम, श्रवण, किरताराम, ओमप्रकाश सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका भी उपस्थित रही। ग्राम पंचायत धनेरू में सरपंच मोहनलाल स्वामी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बीट कांस्टेबल पवन कुमार वर्मा ने ग्रामीणों को साइबर क्राइम से सावधान रहने व किसी को अपने ओटीपी नहीं बताने की बात समझााई। वर्मा ने कहा कि गांव की शांति व सुरक्षा के लिए जिम्मेदार ग्रामीण आगे आए व ग्रामीणों के हित में कार्य करें। सरपंच स्वामी ने भी ग्रामीणों से गांव में सौहार्द पूर्ण व्यवहार रखने की बात कही। इस दौरान बैठक में ग्राम विकास अधिकारी रामसिंह, करणीसिंह, ओमप्रकाश, नथाराम, भंवराराम, दयालदास, हरिराम, मनोज कुमार, जसवंत सिंह, भैराराम जोशी सहित  अनेक ग्रामीण उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सुरजनसर में आयोजित हुई बैठक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धनेरू में संपन्न हुई बैठक।