Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जनवरी 2022। तहसील के गांव बेनिसर में एक बुजुर्ग दंपति को उसी के छोटे भाई के परिवार द्वारा धोखाधड़ी कर अपने पुत्र का झूठा गोदनामा बनवा लिया। अब दंपति में पुरुष की मृत्यु होने के बाद बुजुर्ग विधवा महिला को उसके घर से बेदखल कर कब्जा कर लिया गया। परिवादी बुजुर्गा बरजीदेवी सुथार ने अपनी देवरानी रेवन्तिदेवी, उसके बेटे हरिराम, रामलाल व उसकी बहुओं गुड्डीदेवी, आशीदेवी के खिलाफ जरिये इस्तगासा श्रीडूंगरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पुत्र नही है और पति की मृत्यु के बाद वह कुछ दिनों के लिए अपनी पुत्री के पास उसके ससुराल लूणकरणसर रहने गई। वापस आई तो देखा कि उसके भूखंड और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकान पर उसकी देवरानी व उसके पुत्रो, पुत्रवधुओं ने कब्जा कर लिया है। उसने उलाहना दिया तो देवरानी व उसकी बहुओं ने परिवादी के साथ धक्कामुक्की करते हुए गहने, नकदी छीन लिए। आरोपियों ने उसके घर से बर्तन सहित सारा सामान भी चोरी कर लिया। बाद में उसे पता चला कि आरोपियों ने उसके पति के जिंदा रहने के दौरान झूठा गोदनामा बनवा लिया और उस गोदनामे के आधार पर फर्जी पट्टा भी बनवा लिया। पीड़िता ने थाने पहुंच कर पुलिस से न्याय दिलवाने की गुहार लगाई है और मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी अशोक विश्नोई को सौंपी गई है।