Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2023। आए दिन जमीनों के विवाद में परिवारिक रिश्तों का बिखराव सामने आ रहा है। शहर के एक प्रतिष्ठित परिवार में जमीन के विवाद में लगातार मुकदमेबाजी हो रही है और एक के बाद एक मामले थाने में दर्ज हो रहें है। 58 वर्षीय रंजनादेवी पत्नी दिवंगत अशोक कुमार सिखवाल निवासी बिग्गा बास हाल निवासी कोलकाता ने अपनी जेठानी दमंयतीदेवी सिखवाल, जेठूते प्रदीप सिखवाल व उसकी पत्नी प्रतिष्ठा सिखवाल, अभिजीत सिखवाल सहित एक काश्ताकर अन्नानाथ के खिलाफ जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करने व कृषि सामान चोरी करने के आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि मैं कलकत्ता रहती हूं और तथा श्रीडूंगरगढ़ में मेरी व्यक्तिगत व संयुक्त संपतियां है। 2022 में एक पारिवारिक समझौता हुआ जिसके तहत परिवार ने जमीन का बंटवारा कर लिया गया। जुलाई 2023 में मुझे सूचना मिली की मेरे हिस्से की जमीन पर किसी ने काश्त कर ली है। उसने बताया कि कल ही मैं गांव पहुंची और काश्तकार अन्नानाथ से पूछने पर जानकारी मिली कि अभिजीत सिखवाल ने ये खेत काश्त करने के लिए उसे दिया है। इसमें ये सभी आरोपी शामिल है तथा आरोपियों ने मेरी एक अन्य भूमि पर भी कब्जा किया है जिसपर कलकत्ता हाईकोर्ट का स्टे भी लगा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।