Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मई 2023। कल से पूरे सप्ताह क्षेत्र में भक्ति रसधार बहेगी और सैंकड़ो श्रद्धालु संगीतमय कथा में भाग लेंगे। कथाओं के आयोजन के लिए पांडाल सजने लगे है और आयोजकों द्वारा उत्साह के साथ प्रचार प्रसार किया जा रहा है। कथा के दौरान सुदंर झांकियां सजाई जाएगी व भजन कीर्तन के आयोजन भी होंगे।
स्वामी रामचंद्र तीर्थ सुनाएंगे भागवत, मायरा का होगा वाचन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मई 2023। ऋषिकेश वाले दंडी स्वामी रामानंद तीर्थजी महाराज आड़सर बास के वार्ड 30 में रामदेव मंदिर के पास ओमप्रकाश, बुद्धमल, जगदीशप्रसाद, काशीराम, राधेश्याम सारस्वा परिवार द्वारा आयोजित भागवत कथा में कथा का वाचन करेंगे। कल सुबह सवा नौ बजे हनुमानजी मंदिर से कलश यात्रा के साथ धार्मिक आयोजन प्रारंभ होगा। दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक कथा होगी। 14 मई से 17 मई तक रात 9 बजे से पंडित सांवरमल कौशिक द्वारा मायरा वाचन किया जाएगा। ध्यान रहें आप दंडी स्वामी रामानंद तीर्थजी की महाराज की कथा से घर बैठे भी जुड़ सकते है। पूरी कथा का लाइव श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। आप पेज को लाइक या फॉलो करें जिससे प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों के साथ आप जुड़ सकें हर एक विशेष आयोजन से।
गौसेवार्थ होगा कथा ज्ञान यज्ञ, बसों का किया इंतजाम, मिलेंगे पुरस्कार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लखासर की गौशाला में महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी बजरंगदास महाराज भागवत कथा का वाचन करेंगे। गौशाला प्रागंण में भव्य पांडाल सजाया जा रहा है। यहां कल सुबह साढ़े दस बजे ठाकुरजी मंदिर से कलश यात्रा निकलने के साथ धार्मिक आयोजन प्रारंभ होंगे। कथा के दौरान आकर्षक झांकियां सजाई जाएगी व गौ सेवा से संबंधित प्रश्न श्रद्धालुओं से पुछे जाएंगे। सही जवाब देने वाली महिला या युवती को मां भारती सेवा प्रन्यास की ओर पुरस्कृत भी किया जाएगा। आस पास के गांवो से भागवत में शामिल होने के वाले श्रृद्धालुओं के लिए बसों की व्यवस्था भी की गई है। कथा में सैंकड़ो श्रद्धालु भाग लेंगे। ध्यान रहें आप इस कथा से घर बैठे भी जुड़ सकते है। पूरी कथा का लाइव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के युट्यूब चैनल पर किया जाएगा। आप आज ही चैनल को सब्सक्राइब करें और जुड़े विशेष आयोजनों व न्यूज वीडियो से।
हेमू कालाणी पार्क में होगा भागवत का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद हेमू कालाणी पार्क, सिंधी कॉलोनी में संत प्रह्लादजी महाराज द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा। यहां 14 मई को गणेश मंदिर से सुबह साढ़े दस बजे कलश यात्रा के साथ धार्मिक आयोजन प्रारंभ होगा। दोपहर सवा ग्यारह बजे से शाम सवा चार बजे तक कथा पाठ होगा। महावीर प्रसाद चंद्रप्रकाश शर्मा परिवार द्वारा आयोजित कथा की तैयारियां प्रारंभ हो गई है। आयोजक व्यवस्थाओं में जुटे है व बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा में भाग लेंगे।