Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-03-20 at 21.22.32 (1)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मार्च 2026। नवरात्र के अवसर पर कालूबास में स्थित नेहरू पार्क में भक्तिमय सात दिवसीय भागवत का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। श्रीधाम वृंदावन से आई कथा वाचिका पूजा जोशी ने कथा के पहले दिन कथा माहात्म्य सुनाया। जोशी ने कहा कि कथा श्रवण से मृत्यु का भय मन से मिट जाता है और परीक्षित की तरह से जीव को अभय बना देती है। यह ग्रंथ वेद, उपनिषद का सार रूपी फल है। उन्होंने कथा प्रसंगो से जुड़ी प्रेरणीय कथाएं सुनाई। जोशी ने दान का महत्व बताते हुए कहा कि दान पुण्य से पापों का नाश होता है। जोशी ने कहा कि भागवत कथा कल्प वृक्ष की तरह है जो मनुष्य की आध्यात्मिक कामनाओं को पूर्ण करता है। कथा वाचिका ने समय का महत्व समझाते हुए मनुष्य को जीवन में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य को अपनाने की बात कही। जोशी ने श्रद्धालुओं को अच्छे संकल्प के साथ सत्कर्म करने की प्रेरणा देते हुए कलियुग में नाम स्मरण के महत्व का विस्तार से वर्णन किया।
कथा से पूर्व ठाकुरजी मंदिर से भव्य शोभायात्रा व कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बैंड बाजे के साथ श्रद्धालु झूमते शामिल हुए। मुख्य मार्गों से होते हुए कलश यात्रा नेहरू पार्क पहुंची जहां श्रद्धा व उत्साह के साथ कथा प्रारंभ हुई। आयोजन शारदा देवी व मदनलाल जोशी परिवार ने क्षेत्रवासियों से नवरात्र के मौके पर कथा श्रवण का लाभ लेने का आग्रह किया। जोशी ने बताया कि 26 मार्च तक दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित होगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शोभायात्रा व कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।