Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-09-15 at 18.52.49
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

धूमधाम से रवाना हुआ खाटू श्याम के लिए पैदल यात्री संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भादवा के महीने में श्रद्धा और आस्था के अनेक आयोजन, पदयात्राएं, जागरण, मेले हो रहें है और देवी देवताओं के मंदिरों में श्रद्धालुओं की खासी रौनक है। श्रीमोरवीनंदन खाटूधाम पैदल यात्री सेवा समिति संघ के बैनर तले मंगलवार शाम को पदयात्री रवाना हुए। श्याम बाबा की सुंदर झांकी सजाई गई और अखंड ज्योत के साथ संघ रवाना हुआ। पदयात्रा जुलूस के रूप में रवाना हुई। झांकी के साथ बैंड बाजे और नाचते गाते श्रद्धालुओं ने बाबा के खूब जयकारे लगाए। मुख्य बाजार में अनेक पटाखे फोड़े गए व जगह जगह लोगों ने पुष्पवर्षा के साथ यात्रियों का स्वागत किया।

रीड़ी में कल भरेगा हरिराम बाबा का वार्षिक मेला, आज रात होगा जागरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भादवा सुदी पंचमी के अवसर पर गांव रीड़ी में हरिराम बाबा का वार्षिक मेला कल उत्साह के साथ भरेगा। वहीं पूर्व संध्या पर 15 सितंबर की रात 9:15 बजे से भव्य जागरण का आयोजन होगा। जागरण में प्रसिद्ध कलाकार दौलत गरवा एवं मोनिका नागौरी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां देकर बाबा की महिमा का गुणगान किया जाएगा। वहीं मेले के दिन 16 सितंबर को सुबह 5:15 बजे से अखंड दिव्य ज्योत प्रज्ज्वलित रहेगी, जिसके श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। मेले में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच कर दर्शन करेंगे। हरिराम बाबा मेला कमेटी एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा आयोजन की तैयारियां की जा रही है। कमेटी सदस्यों ने श्रद्धालुओं से जागरण में शामिल होकर भजनों का आनंद लेने का आग्रह भी किया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर को सजाया रोशनियों से, आज होगा जागरण और कल भरेगा मेला।

18 सितंबर को पूनरासर धाम के लिए पैदल संघ रवाना होगा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे से राम भरोसे पूनरासर पैदल यात्री संघ की बैठक में आगामी 18 सितंबर को पूनरासर धाम के लिए पैदल यात्रा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। संघ सदस्य चुन्नू खटनाणी ने बताया कि यात्रा से पूर्व 17 सितंबर की रात 8:30 बजे झूलेलाल मंदिर, सिंधी कॉलोनी में सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। पैदल यात्रा 18 सितंबर शुक्रवार को शाम 4 बजे झूलेलाल मंदिर से जोत एवं महाआरती के बाद शुरू होगी। श्रद्धालु मुख्य बाजार होते हुए बाबा पूनरासर धाम के लिए पैदल रवाना होंगे। ललित गुरनाणी व उमाशंकर लालवानी ने बताया कि यात्रा के दौरान यात्रियों के पूरे मार्ग में चाय-पानी, भोजन, ठहरने एवं चिकित्सा की व्यवस्था संघ द्वारा की गई है। संघ में शामिल होने के लिए श्रद्धालु 9928472187 या 9414429530 पर संपर्क कर अपना नाम दर्ज करवा सकते है।