Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मार्च 2024। शुक्रवार को महाशिवरात्रि का पर्व क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान घरों में, मंदिरों व शिवालयों में विशेष पूजा अर्चना के आयोजन होंगे। ताल मैदान स्थित भूतेश्वर मंदिर में रात्रिकालीन चार प्रहर का पूजन शुक्रवार शाम 7.30 बजे प्रारंभ होगा। आचार्य रामदेव उपाध्याय ने बताया कि इस पूजन में शामिल होने के लिए श्रद्धालु अपना नाम 8455818181 या 93396 72654 पर पंजीयन करवा कर सामग्री सूची प्राप्त कर सकते है और नि:शुल्क पूजन में बैठकर शिव अराधना कर सकते है। ध्यान रहें सनातन श्मशान भूमि प्रांगण में कथावाचक संतोष सागर महाराज के सान्निध्य में शुक्रवार रात 8 बजे से शिव पूजन प्रारंभ होगा जो शनिवार प्रात: पूजन पूर्ण होने तक आयोजित होगा। इस पूजन में भाग लेने के लिए गौमाता भंडारा गौशाला समिति के स्वयंसेवकों से संपर्क कर अपना स्थान सुनिश्चित किया जा सकता है। वहीं घर, खेत, ढाणी या शहर में बैठे जो लोग चारों प्रहर या एक, दो प्रहर का पूजन करना चाहे वे श्रद्धालु श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज या पंडित विष्णुदत्त शास्त्री के यूट्यूब चैनल पर लाइव पूजन में शामिल हो सकते है। ऐसे श्रद्धालु अपने घर बैठे केवल पूजन सामग्री लेकर विधि विधान से शास्त्री के दिशा निर्देशन में पूजन संपन्न कर सकेंगे। क्षेत्र में ऑनलाइन पूजन का नया प्रयास श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स व पंडित विष्णुदत्त शास्त्री द्वारा रात्रिकालीन चार प्रहर पूजन में मंदिर जाकर शामिल नहीं हो पाने वाले श्रद्धालुओं के लिए किया गया है।