Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 सितंबर 2026। गणेश मंदिरों में आज सुबह से श्रद्धालुओं की रेलमपेल लगी है। गणेश मंदिरों को फुलों व गुब्बारों से, रंग बिरंगी फरियों से सजाया गया है। मंदिरों में विशेष आयोजन किए गए है। श्रद्धालुओं ने पान व लड्डूओं का भोग लगाया है। घरों में भी विधि विधान से गणपति पूजन संपन्न हुआ और भक्तों ने श्रद्धा व भक्ति के साथ गणेश स्थापना की। बिग्गाबास के गणेश मंदिर, वार्ड 14 के गणेश मंदिर, वार्ड 22 में गणपति स्थापना, सहित विभिन्न घरों में अनेक आयोजन संपन्न हुए है। बाजारों में भी मिठाई की दुकानों पर लड्डू के खरीददारों की रौनक रही। श्रीडूंगरगढ़ प्रसिद्ध और प्राचीन श्रीगणेश जी मंदिर शिवालय बिग्गाबास में गणेश चतुर्थी व गणपति जन्मोत्सव पर शानदार सजावट के साथ उत्सव मनाया गया। मंदिर में भक्तों की कतारें सुबह से लगातार लगी रही। दोपहर 12 बजे मंदिर पुजारी हेमराज पालीवाल ने कथा कहानी सुनाई। विशेष आरती करके जन्मोत्सव मनाया गया, लड्डुओं का प्रसाद चढ़ाकर भक्तों ने अपनी मन्नतें मांगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गणेश मंदिर में गणेशजी की कथा कहानी में श्रद्धालु हुए शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी की भव्य सजावट की गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान धोरा मंदिर में गणेश चतुर्थी का पूजन कर विधि विधान से पूजन आरती का आयोजन किया है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास वार्ड 14 के गणेश जी मंदिर में की भव्य सजावट, किया श्रृंगार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 22 में वार्डवासियों की ओर से आयोजित गणेश उत्सव में विधि विधान से बिठाए गणेशजी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में सोमाणी परिवार ने गणेश स्थापना के साथ लगाया छप्पन भोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास में महावीर माली के घर में हुई गणेश स्थापना।