Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 दिसंबर 2024। कस्बे में सड़क के किनारे स्थित एक भैंरूजी थान के टूटने की आशंका पर अनेक श्रद्धालु एकत्र हो गए और जयकारे लगा रहें है। रानी बाजार में मालू भवन के पास, एलसी बिहाणी मार्ग पर हंसराज नौलखा के घर के आगे स्थित कोडमदेसर भैरूंजी के थान को नहीं हटाए जाने की मांग कर रहें है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यहां 100 वर्षों से ये थान स्थित है और बड़ी संख्या में लोग यहां धोक लगाकर पूजा अर्चना करते है। श्रद्धालुओं ने बताया कि इसके पास की भूमि सेल हो बिकने के बाद खरीददार द्वारा यहां मिट्टी से भरती करवाई जा रही है। मौके पर पार्षद पवन उपाध्याय व लोकेश गौड़ पहुंचे है। वहीं विहिप के भंवरलाल दुगड़, अशोक बैद, मनीष नौलखा, अशोक पड़िहार सहित पार्षद प्रतिनिधि लालचंद झंवर, भाजपा के हेमराज भादानी, प्रवीण सेवग, हनुमान झाबक, रूपेश नायक, अशोक पड़िहार, श्यामसुदंर पुरोहित, अशोक झाबक, मनोज सुथार, रतनलाल सारस्वत, दुर्गाराम सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद है। श्रद्धालुओं ने यहां पूजा पाठ प्रारंभ कर दिया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थान टूटने की खबर से पहुंचे श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यहां एकत्र लोगों ने थान पर पूजा पाठ प्रारंभ किया।