Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-10-15 at 4.34.35 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2023। हमारो मन राधा, श्रीराधा.. का भजन बाल व्यास पंडित अक्षय अन्नत ने सुनाया तो पहले दिन भागवत सुनने आए श्रद्धालु झूम उठे। कालू बास के राधाकृष्ण मंदिर में गौसेवार्थ आयाजित भागवत कथा आज कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पहले दिन की कथा में बाल व्यास ने कथा का महात्म्य बताते हुए भगवान के अवतारों के बारे में बताया। दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक भागवत कथा का आयोजन होता है वहीं रात 8 बजे से 10 बजे तक मायरा वाचन होगा। बता देवें कथा में 20 अक्टूबर को दोपहर सवा दो बजे महामंडलेश्वर स्वामी कुशालगिरीजी महाराज का प्रवचन होगा। आयोजक माली परिवार सहित अनेक श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं में भाग लिया है।