Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टूबर 2022। क्षेत्र के गांवों में स्थित धार्मिक स्थलों पर विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधि आगे आए है। शनिवार को गांव बिग्गा एवं रिड़ी में वीर बिग्गाजी का मेला आयोजित हुआ एवं गांव बींझासर में शायर झुझारजी का मेला आयोजित हुआ। बींझासर में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा पहुंचें एवं मेले में शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने साफा पहना कर गोदारा का स्वागत किया एवं ग्रामीणों की मांग पर गोदारा ने प्रधान कोटे से मंदिर संस्थान बींझासर में एक हाल, रसोईघर मय टीन शेड़ के बनवाने की घोषणा की। इसी प्रकार लोकदेवता वीर बिग्गाजी के शिश देवली धाम रिड़ी में आयोजित वार्षिक मेले में प्रधान पति केशराराम गोदारा शामिल हुए। यहां सरपंच हेतराम गोदारा की अगुवाई में ग्रामीणों ने साफा पहना कर अभिनंदन किया। गोदारा ने मंदिर प्रांगण में प्रधान कोटे से 20 लाख की लागत से टीन शेड़ एवं सीसी ब्लाक पीट बनवाने की घोषणा की। दोनो ही जगहों पर ग्रामीणों एवं श्रृद्धालूओं ने पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा एवं वर्तमान प्रधान पति केशराराम गोदारा का आभार जताया।