Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 दिसंबर 2025। रविवार को बीकानेर से विकास रथ रवाना होगा जिसके माध्यम से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार किया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ के पांच गांवो सहित जिले भर में करीब तीन दर्जन स्थानों पर ये रथ पहुंचेगा।
जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने बताया कि राज्य सरकार के कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में ‘विकास रथों’ द्वारा रविवार को विभिन्न क्षेत्रों में राज्य सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार किया जाएगा। जिला कलक्टर ने बताया कि रविवार को कोलायत विधानसभा की नगरासर, सेवड़ा, बीकमपुर, गोगड़ियावाला तथा फूलासर बड़ा में, लूणकरणसर के बखुसर, सुई, खोडाला, शेखसर और शेरपुर में, खाजूवाला के आठ केवाईडी, 17 केवाईडी, 22 केवाईडी, 14 बीडी और 20 बीडी, नोखा के सोवा, सोनियाला, जसरासर, गजसुखदेसर और बिलनियासर में, श्री डूंगरगढ़ के लालमदेसर छोटा, लालमदेसर बड़ा, कुचौर अगुणी, कुचौर अथूणी और बादनू में, बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के पीबीएम अस्पताल, अंबेडकर सर्किल, अग्रसेन सर्किल, तुलसी सर्किल तथा सादुल सिंह सर्किल में तथा बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के आवासन मंडल कार्यालय, सामुदायिक भवन, मुक्ता प्रसाद हॉस्पिटल, पुलिस स्टेशन के आगे तथा पूगल रोड सब्जी मंडी के आगे रथों के माध्यम से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।